रामगढ़: नौगांवा के रूपबास में ज़मीन पर सीमाज्ञान का मामला, डीएसपी ने जांच के लिए किया दौरा, कर्मचारियों पर हुआ जानलेवा हमला
Ramgarh, Alwar | Apr 29, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत रूपबास गावं में दो दिन पहले जमीन की सीमाज्ञान करने पहुँची राजस्व विभाग व पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। जिसमें कई कर्मचारियों के चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया था। बुधवार को दोपहर बारह बजे रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार घटनास्थल पर दोबारे से पहुंचे।