थाना जनकपुरी की पुलिस टीम ने कोर्ट रोड से गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अजय कुमार को शनिवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हुई।