सांगानेर: जयपुर में 11 साल की मासूम नाबालिग लड़की के साथ 46 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर में 11 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची पड़ोस में खेलने जाती थी। पड़ोसी के घर खेलने जाने पर 46 साल के पड़ोसी की नीयत बिगड़ गई और उसने 11 साल की बच्ची को डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज किए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।