चैनपुर: एक पल की चूक से मची चीख-पुकार, ट्रैक्टर हादसे में सात लोग घायल
चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल में ईंट पहुंचाकर वापस लौट रहा एक ट्रैक्टर सोमवार की शाम मड़ापानी के समीप भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार समेत चार अन्य लोग शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर कुरूमगढ़