गढ़वा: गढ़वा जिले में रंगों का त्यौहार होली एवं रमजान को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च
Garhwa, Garhwa | Mar 23, 2024 गढ़वा जिले मे रंगों का त्योहार होली और रमजान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है इसी क्रम मे जिला मुख्यालय मे होली से पूर्व सदर थाने की पुलिस एसडीपीओ के नेतृत्व मे फ्लैग मार्च निकाली। सदर थाना क्षेत्र से फ्लैग मार्च निकलकर माझीयाओ मोड़ होते हुए पुरानी बाजार तक निकाली गई। इस दौरान लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की गई।