गढ़वा: रंका मोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 23, 2024 गढ़वा जिले मे आजसू पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजसू पार्टी जिला समिति की ओर से खुशियों एवं रंगों का त्योहार होली के शुभ अवसर पर होली मिलन सह स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन रंका मोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया।