गढ़वा: लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वा में पलामू महानिरीक्षक ने की समीक्षा बैठक
Garhwa, Garhwa | Mar 23, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू प्रक्षेत्र के महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने गढवा में समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनाव के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अबतक की तैयारियों की जानकारी ली।इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों की अलग अलग बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। मौके पर डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडेय भी उपस्थित थे।