गढ़वा: गढ़वा जिले के कुख्यात अपराधी को राँची में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या
Garhwa, Garhwa | Mar 23, 2024 रियाजउद्दीन उर्फ छोटू रंगसाज की रांची में दिनदहाड़े शनिवार को हत्या कर दी गयी। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के समीप अपराधियों ने उसे गोली मार दी। ये कुख्यात अपराधी झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना के सेवाडीह गांव का रहने वाला था। 1997 में उसने अपराध जगत में दस्तक दी थी।22 साल की उम्र में ही वह अपराध जगत में आतंक का पर्याय बन गया था।