गाज़ीपुर: गाजीपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ को नई उड़ान, डीएम ने एस्ट्रो लैब का उद्घाटन किया, बच्चों को दिखाई विज्ञान की नई दुनिया
गाजीपुर में स्कूल चलो अभियान को लेकर आज एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां शिक्षा और विज्ञान को नई दिशा देने का प्रयास किया गया। सदर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरजराजा और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने शिरकत की।