हनुमानगढ़: टाउन में चुंगी नंबर 6 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
हनुमानगढ़ टाउन की चुंगी नंबर 6 पर उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने शव को देखकर मामले की जानकारी हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टाउन पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतक के शव को टाउन जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।