चांपा: तालदेवरी में अज्ञात वाहन द्वारा पैदल घूमने गए व्यक्ति को कुचलने के मामले में केस दर्ज, हादसे में व्यक्ति की हुई थी मौत
जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी गांव में अज्ञात वाहन ने पैदल घूमने गए व्यक्ति को कुचल दिया था. हादसे में व्यक्ति चौकी लाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इधर, पुलिस ने पैदल घूमने गए व्यक्ति चौकी लाल पटेल को कुचलने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।