महोबा: कबरई में 300 फीट गहरी खदान में कूदा अधेड़, घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग
Mahoba, Mahoba | Apr 29, 2026 एक अधेड़ व्यक्ति 300 फीट गहरी पानी भरी खदान में कूद गया। घटना के 8 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू की, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण सफलता नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुशल गोताखोरों की मांग की है।