मौदहा: बिवांर पुलिस ने एक माह पूर्व लापता युवती को बरामद किया
बिवांर पुलिस ने घर से एक महीना पहले गायब हुई युवती को दोपहर उसके गांव के बस स्टॉप से बरामद कर लिया। युवती को बयान के लिए पुलिस अदालत ले गई है। बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव की उन्नीस वर्षीय युवती परिजनों को बिना जानकारी दिए हुए गत 24 मई को घर से गायब हो गई थी। युवती के पिता ने पुत्री के गायब हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस युवती की तलाश कर रही थी।