चमोली: गोपेश्वर में अवैध भांग की खेती के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, नशा तस्करों पर कड़ी नज़र
जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर गोपेश्वर में अवैध भांग की खेती को खत्म करने विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। पटवारी नियमित जांच करेंगे और स्कूलों में नशा जागरूकता के लिए एंटी ड्रग कमेटी सक्रिय की जाएगी। नए नशा मुक्ति केंद्र भी खोलने की तैयारी है।