रफीगंज: रफीगंज–बराही पथ पर पटोई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
रफीगंज–बराही पथ पर पटोई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सोमवार संध्या 7:00 बजे घायल के परिजनों ने बताया कि गांव से रफीगंज लोन लेने के लिए दोनों मोटरसाइकिल के माध्यम से गए हुए थे। वापस आने के दौरान घटना हुई।