बरेली: दो नाम, दो आधार... TET सेंटर पर फर्जीवाड़े का खेल खुला, उम्र घटाकर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया
बरेली में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान बॉयोमीट्रिक सत्यापन में एक अभ्यर्थी की पोल खुल गई। फर्रुखाबाद निवासी मनोज कुमार परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन मशीन में उसका नाम आदेश कुमार दिखाई दिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अलग-अलग नाम और जन्मतिथि