आरा: बड़हरा के तुर्की गांव मोड़ के समीप मोपेड सवार ने सड़क पार कर रहे एक एंबुलेंस ड्राइवर को टक्कर मारी हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2024 भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव मोड़ के समीप शनिवार की शाम मोपेड सवार ने सड़क पार कर रहे एक एंबुलेंस ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी स्व.भरतजी क पुत्र है