आरा: प्राइवेट बस स्टैंड स्थित न्यू ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, घायल युवक का इलाज जारी
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर प्राइवेट बस स्टैंड स्थित न्यू ओवर ब्रिज के समीप शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। उसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा इसकी सूचना जख्मी युवक के परिजनों को दी।