आरा: सेदहा गांव में घरेलू कलह से परेशान महिला ने विषपान कर आत्महत्या का किया प्रयास, सदर अस्पताल से PMCH रेफर
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2024 घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने विषपान कर लिया जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गई। महिला को नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। महिला की पहचान तरारी थाना क्षेत्र की सेदहा गांव के गंगा पासवान के पत्नी के रूप में हुई है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।