आरा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की हुई मौत व मृतक का भाई हुआ घायल, मुंशी टोला मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, हादसे में मृतक का भाई घायल हो गया। मृत छात्र नारायणपुर गांव का निवासी सुमित कुमार बताया जा रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।