बक्सर: सेवा-भाव से भरे विदाई समारोह में भावुक हुए डीपीओ नाजिश अली, कर्मियों से नए अधिकारी को सहयोग की अपील
Buxar, Buxar | Jul 6, 2026 बक्सर सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में सोमवार को 3:30 बजे अपराह्न में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नाजिश अली का हर्ष और भावुकता से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर को सजाकर उत्सवी माहौल बनाया गया। कर्मियों और शिक्षक नेताओं ने डीपीओ नाजिश अली के व्यक्तित्व, कृतित्व और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।