जौनपुर: सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की तिथियां घोषित, 30 अप्रैल तक आवेदन भरने की अंतिम तिथि
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार स्नातक एवं स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र 30 अप्रैल तक अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे।