महावन: गांव सोहरा में ओलावृष्टि से फसल नुकसान के कारण किसान को लगा सदमा, हार्ट अटैक से हुई मौत
महावन क्षेत्र के सोहरा में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई जहां ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बादी का सदमा एक किसान की जान ले गया जगदीश पुत्र लोहारे शुक्रवार की सुबह खेत पर गया था खेत की हालत देखकर सदमा लगा और वह गिर पड़ा अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया परिजनों ने बताया कि उन्हें सदमा लगा प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद भी कुछ नहीं हुआ