इंदौर: रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास, अत्याधुनिक सुविधा वाले रेलवे स्टेशन का पीएम ने किया भूमिपूजन
Indore, Indore | Feb 26, 2024 पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रु की लागत वाले वृहद रेलवे रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की सौगात दी। पीएम ने वर्चुअली 554 अमृत भारत स्टेशन, 1500 रोड ओवरब्रिज अंडरब्रिज की आधारशिला रखी। वही इंदौर में बनने वाले नए रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग वर्तमान से 10 गुना बड़ी होगी और यह 7 मंजिला होगी। नए स्टेशन में 26 लिफ्ट तथा 17 एस्केलेटर होंगे।