इंदौर: तिलक नगर में आई शर्मसार कर देने वाली घटना, 8 साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म का प्रयास, मकान मालिक का बेटा है आरोपी
Indore, Indore | Feb 26, 2024 इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक बच्ची अपने माता पिता और भाई के साथ एक मकान में किराये से रहती थी, बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान मकान मालिक के 14 वर्षीय नाबालिग बेटे ने उसे खेलने के बहाने घर में बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया, बच्ची के भाई के द्वारा शोर मचाने पर जब दरवाजा खुलवाया गया तो मामला सामने आया।