इंदौर: 3 हजार के फरार इनामी आरोपी को क्राईम ब्रांच ने चंदन नगर क्षेत्र से पकड़ा, आरोपी इंदौर में छिपकर काट रहा था फरारी
Indore, Indore | Feb 26, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना खजूरी सड़क भोपाल में हुई लूट व चोरी की घटना में फरार आरोपी अमर उर्फ ज्ञानी पिता दिलीप जाट फरार चल रहा है, वह चंदन नगर क्षेत्र में छुपा है, जिसमे आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। वही पकड़े गए आरोपी पर धार अपराध दर्ज है, वही इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को भोपाल पुलिस को सौंपा है।