सिमडेगा: सिमडेगा एसपी कार्यालय सभागार में साइबर अपराध को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरुआत
एसपी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को 12:00 से साइबर क्राइम रोकथाम हेतु दो दिवसीय उन्नत किस्म की प्रशिक्षण की शुरुआत हुई ।जहां पर साइबर क्राइम के एक्सपर्ट के द्वारा सभी लोगों को प्रशिक्षण दी जा रही है।इस दौरान सुरक्षा के उपाय अनुसंधान के तरीका डिजिटल साक्ष संग्रहण आदि सभी विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक की जानकारी दी गई ताकि साइबर अपराध को रोका जा सके।