मऊरानीपुर: रेवन गांव के पास लखेरी नदी में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा?
टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के रेवन गांव के पास लखेरी नदी में करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामला हत्या है या हादसा, इसे लेकर पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई