खिजरसराय: नरौनी गांव में घर के पास खड़ी बोलेरो वाहन चोरी
सरबहदा थाना क्षेत्र के नरौनी गांव में चोरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन चोरी कर ली। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, चोरी हुई बोलेरो नरौनी गांव निवासी सौरभ कुमार की है, जो उनके घर के पास खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक मारुति कार से कुछ बदमाश गांव पहुंचे