मेरठ: मेरठ के परतापुर में कैब नाले में गिरी, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, बैंक मैनेजर सुरक्षित
Meerut, Meerut | Apr 13, 2026 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली रोड स्थित चंद्रो देवी द्वार के सामने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कैब अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में बैंक मैनेजर को मामूली चोट आई, जबकि चालक सुरक्षित बच गया।