धनौरा: गजरौला के मोहल्ला अवंतिका नगर में युवक ने पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
गजरौला के मोहल्ला अवंतिका नगर में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार को लगभग 2:30 पर मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी राकेश शर्मा ने बताया है कि उनका बेटा दिवाकर शर्मा गजरौला की एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को जैसे ही घर पर आया तो उसकी पत्नी से फोन पर कहा सुनी हो गई।