कांके: पंडरा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2026 पंडरा में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ प्रकृति के नाम और एक पेड़ भविष्य के नाम संदेश के साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।