विदिशा नगर: शहर-जिले में SCST वर्ग पर अत्याचारों के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
मंगलवार दोपहर 3 बजे बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर और एसपी दोनों को ही ज्ञापन देते हुए शहर और जिले में एससी एसटी वर्ग के लोगों के साथ हो रही मारपीट पर कार्यवाही न होने पर नाराजगी व्यक्ति की पिछले दिनों उधम सिंह अहिरवार और अन्य लोगों पर पुलिस द्वारा की गई मारपीट की शिकायत पर भी कार्रवाई की मांग की।