जींद: जींद शहर के नए बस अड्डा परिसर से व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, सिविल लाइन थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
Jind, Jind | Mar 30, 2024 रायचंद वाला गांव निवासी राहुल ने गत सांय पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि शहर के नए बस अड्डा परिसर से उसके बाइक 29 मार्च को किसी ने चोरी कर ली। आज शनिवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।