डेहरी: रोहतास के एसपी ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Dehri, Rohtas | Jul 6, 2026 रोहतास एसपी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश सोमवार को पुलिस अधीक्षक, रोहतास ने पुलिस कार्यालय, डेहरी में आयोजित जनता दरबार के दौरान आमजनों एवं फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।