नानपारा: सिलेटनगंज के संविलियन विद्यालय में मैजिक शो का आयोजन, जादूगर ने बच्चों को स्वास्थ्य पोषण की दी जानकारी
नानपारा में आगा खान फाउंडेशन और जिला बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संविलियन विद्यालय सिलेटनगंज में गुरुवार को एक विशेष 'मैजिक शो कार्यक्रम' आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता पर केंद्रित था। जादूगर सलमान ने बच्चों को अत्यंत रोचक और प्रभावी तरीके से स्वास्थ्य, पोषण और एनीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।