अंजड़: अंजड़ में मधुमक्खियों के झुंड का खेत में काम कर रहे मजदूर पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
Anjad, Barwani | Apr 3, 2026 अंजड मधुमक्खियों के झुंड द्वारा खेत में काम करने के लिए पहुंचे मजदुर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया जिसका सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर डाक्टरों के द्वारा बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। सरपंच सुकन अवास्या ने बताया कि विरेंद्र अन्य मजदुरो के साथ खेत में चारा भरने के लिए गया था इस दौरान पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया है।