चंदौसी: गुंमथल में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने भारी संख्या में पहुंचे लोग
चंदौसी क्षेत्र के गुमथल गांव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बस द्वारा शनिवार दोपहर 2:00 बजे के करीब रवाना हुए। मंडल उपाध्यक्ष बबलू उर्फ अजय पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जनसभा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान संदीप कुमार प्रजापति,अंशु सिंह, श्याम प्रकाश मौर्य, मुनेंद्र कुमार प्रजापति, मौजूद रहे