विदिशा नगर: विदिशा: बेतवा नदी से किसान कर रहे हैं पानी की चोरी
विदिशा में बेतवा नदी से किसानों द्वारा फसल सिंचाई के लिए अवैध रूप से पानी लेने का मामला सामने आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ किसानों ने नदी में मोटर जेट लगाकर पानी की निकासी की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार दोपहर 12 बजे तहसीलदार प्रीति पंथी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।