परबत्ता: बेलदौर नगर पंचायत पैक्स चुनाव: नामांकन के पहले दिन चार अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा
बेलदौर नगर पंचायत पैक्स चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन बुधवार को दिन के तीन बजे तक पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष आशीष कुमार विदुर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, नवल कुमार भगत एवं जवाहर तांती का नाम शामिल है। पैक्स के प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य