धमतरी: धूमधाम से निकाली गई भगवान महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
बता दे कि धमतरी में हर साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को शहर के जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर सवार किया गया। जिसके बाद महाआरती की गई। फिर रथयात्रा को निकाली गई। वही रथ को खींचने भक्तों में होड़ देखने को मिली।