सिमडेगा: सिमडेगा कॉलेज के डूमरटोली चौक के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत
सिमडेगा कॉलेज के डूमरटोली चौक के पास बीती देर रात सड़क हादसे में घायल चमड़ा डांडगुरडा गांव निवासी महेश्वर लोहरा नामक युवक की गुरुवार की सुबह 7:00 बजे सदर अस्पताल सिमडेगा में इलाज के क्रम में मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह घर में छुट्टी की वजह से सिमडेगा में रहकर काम करता था और कहीं जा रहा था इस दौरान उसकी मौत हो गई।