सनावद: मां नर्मदा की 3500 किमी पैदल परिक्रमा पूरी कर लौटे सनावद के दंपत्ति, विधायक बिरला ने किया स्वागत
बड़वाह ब्लाक अंतर्गत हाल मुकाम सनावद निवासी श्री कमलेश भमोरिया एवं उनकी धर्मपत्नी ने आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अद्भुत परिचय देते हुए मां नर्मदा की लगभग 3500 किलोमीटर लंबी पैदल परिक्रमा यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने गृह नगर वापसी की। उनके इस कठिन और प्रेरणादायक आध्यात्मिक सफर के पूर्ण होने पर ग्राम कटार स्थित सुखदेव बाबा आश्रम में एक भव्य स्वागत समारोह