हनुमानगढ़: फैक्ट्री के धर्मकांटे पर तुलाई के दौरान वजन कम बताने के मामले में जांच पूरी होने तक गोदाम और धर्मकांटा किया गया सीज
टाउन क्षेत्र के चक 9 एसएसडब्लू स्थित फैक्ट्री के धर्मकांटे पर गेहूं खरीद की तुलाई में वजन कम बताने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच पूरी होने तक संबंधित गोदाम और धर्मकांटा सीज कर दिया। यह कार्रवाई मंडी अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की।