टिब्बी: तलवाड़ा झील में किसानों ने मांगों को लेकर किया चक्काजाम, शाम तक वार्ता में नहीं बनी सहमति
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाने, मंडियों से उठान में तेजी लाने और हरियाणा बॉर्डर से अवैध गेहूं की आवक रोकने की मांग को लेकर गुरुवार को किसानों ने तलवाड़ा झील मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।