शुक्रवार दोपहर 2 बजे सतवास नगर परिषद की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट कांग्रेस पार्षदों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाला पटेल के नेतृत्व में परिषद बैठक का बहिष्कार किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि परिषद हर कार्य में अनियमितता कर रही है — बिना सहमति करोड़ों रुपये की नल-जल योजना के भुगतान किए गए, जबकि वार्डों में सड़क और नालियों की समस्या जस की तस है।