सहारनपुर: थाना देहात कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुल्तानपुर कट से किया गिरफ्तार
सहारनपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक 28 जून को पीड़िता के पिता की तहरीर पर ग्राम सुल्तानपुर निवासी रजत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।