पिपरा: पिपरा में बेलगाम अवैध बालू कारोबार रात-दिन दौड़ रहे हजारों ट्रैक्टर, प्रशासन की चुप्पी से माफिया बेखौफ
Pipra, Supaul | Jun 17, 2026 पिपरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई का कारोबार अब पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। बालू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू ढोकर मुख्य सड़कों और गांव की गलियों में खुलेआम आवाजाही कर रहे हैं। बावजूद इसके, अब तक किसी के ऊपर कोई ठोस कार्रवाई की खबर नहीं मिली है, जिससे लोगों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर गहरा