बांसवाड़ा: साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर में 10 लाख की साइबर ठगी राशि लेने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
बांसवाड़ा साइबर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि अपने खाते में लेने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चितरोडिया झड़स निवासी हितेश कलाल को पकड़ा, जिसके बैंक खातों में साइबर ठगी के लाखों रुपए ट्रांसफर हुए थे। मामला शेयर मार्केट में निवेश और मोटे मुनाफे का लालच देकर की गई करीब 10 लाख रुपए की ठगी से जुड़ा है।