भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में जिले की समस्त तीन विधानसभा पन्ना, पवई एवं गुनौर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य संचालित है। इस दौरान बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं के सत्यापन सहित वितरित गणना प्रपत्र के मैपिंग एवं डिजिटाईजेशन का कार्य संपादित किया जा रहा है।